⚡ ब्रेकिंग News

तालाब पर अवैध कब्जा व रास्ता बंद करने का आरोप, एसडीएम से शिकायत

तालाब पर अवैध कब्जा व रास्ता बंद करने का आरोप, एसडीएम से शिकायत

केएमबी खुर्शीद अहमद
 अमेठी। तिलोई तहसील क्षेत्र के ग्राम पूरे मसीहा का पुरवा, मौजा बधौना निवासी कृष्ण कुमार शुक्ला पुत्र राम नरेश शुक्ला ने उपजिलाधिकारी तिलोई को लिखित शिकायत देकर तालाब की जमीन पर कथित अवैध कब्जा करने और उनका रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है।शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। शिकायत पत्र के अनुसार, कृष्ण कुमार शुक्ला ने गांव के अवध नारायण शुक्ला, लक्ष्मी नारायण शुक्ला, शिव कुमार, राम कुमार, अनुज कुमार सहित अन्य लोगों पर तालाब की जमीन को पाटकर मकान बनाने का आरोप लगाया है। शिकायत में तालाब का खाता संख्या 662 बताया गया है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि तालाब की जमीन पर मिट्टी डालकर कब्जा किया जा रहा है, जिससे उनका रास्ता बंद हो रहा है। विरोध करने पर संबंधित लोग कथित तौर पर गाली-गलौज करते हैं और धमकी देते हैं। आरोप है कि विपक्षी उन्हें यह कहकर डराते हैं कि जहां जाना हो चले जाएं और वे कुछ नहीं कर पाएंगे।कृष्ण कुमार शुक्ला ने उपजिलाधिकारी तिलोई से मामले की जांच कराने, तालाब की जमीन को कथित अवैध कब्जे से मुक्त कराने और रास्ते की समस्या का समाधान कराने की मांग की है। मामले में संबंधित अधिकारियों की जांच और कार्रवाई के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...