अमेठी के मोहनगंज में जल्द खुलेगा नया लॉ कॉलेज, भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
मोहनगंज,अमेठी। ब्लॉक तिलोई क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भेलाई कला में हसवां संपर्क मार्ग पर जिलानी आरा मशीन के निकट एक नए लॉ कॉलेज के निर्माण की शुरुआत हो गई है। इसके लिए चिन्हित भूमि पर विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। इस कार्यक्रम में नसरतपुर के ग्राम प्रधान दिनेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह और हसवा के प्रधान प्रतिनिधि ध्रुवराज पासी ने मुख्य भूमिका निभाई। समारोह के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह (मुन्ना सिंह) रहे, जिनका स्थानीय लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर आशापुर गाड़ी के प्रधान विनोद मौर्या, बधौना के पूर्व प्रधान जागेश्वर मौर्य, प्रधान संघ अध्यक्ष बीरेंद्र तिवारी, भेलाई कला के प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद अशरफ, आशिक जमा और मोहम्मद आशु समेत सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Post a Comment