हफ्तों बाद भी भैंस चोरी का सुराग नहीं, अब एक और पशुपालक का बकरा चोरी
अमेठी। भाले सुल्तान शहीद स्मारक अन्तर्गत कंजास गांव में हुई भैंस चोरी के मामले में हफ्तों बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। हैरानी की बात यह है कि घटना का स्पष्ट सीसीटीवी फुटेज और वीडियो साक्ष्य मौजूद होने के बावजूद पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई है।वहीं बृहस्पतिवार को थौरी चौराहे पर छात्र भी खड़ी रेंजर साइकिल को दिनदहाड़े बाइक सवार अज्ञात चोर लेकर हुए फरार, सोशल मीडिया पर चोरी का वीडियो। पुलिस की इस लचर कार्यप्रणाली के चलते इलाके में सक्रिय चोर गिरोह के हौसले पूरी तरह बुलंद हैं और अब उन्होंने एक और वारदात को अंजाम दे डाला है। ताजा मामला थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र के ग्राम कटरा (मजरा टाण्डा) का है, जहां जाहिद अली के घर के बरामदे से चोर रात के अंधेरे में बकरा चुराकर फरार हो गए। पीड़ित जब तक कुछ समझ पाता और पीछा करता, आरोपी प्लेटिना मोटरसाइकिल पर बैठकर रफूचक्कर हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब कंजास में सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद पुलिस कइ हफ्तों बीत जाने के बाद तक भैंस चोरी का खुलासा नहीं कर पाई, तो उसी लापरवाही का नतीजा है कि चोरों ने बेखौफ होकर दूसरी चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। क्षेत्र के पशुपालकों में असुरक्षा का माहौल है और लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दोनों मामलों का खुलासा कर चोरों को नहीं पकड़ा गया, तो ग्रामीण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास जाकर शिकायत करेंगे।
Post a Comment