⚡ ब्रेकिंग News

स्कूल के सामने सिरिंज के डिब्बे में मिला भ्रूण, इलाके में हड़कंप, खून का रिसाव देख लोगों ने पुलिस को दी सूचना

स्कूल के सामने सिरिंज के डिब्बे में मिला भ्रूण, इलाके में हड़कंप, खून का रिसाव देख लोगों ने पुलिस को दी सूचना

केएमबी शंभू नाथ दुबे
देवरिया। सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर मनिहारी गांव के सामने एक स्कूल के पास सड़क किनारे सिरिंज के डिब्बे में एक भ्रूण मिला। डिब्बे से खून निकलता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इस घटना से इलाके में सनसनीफैल गई।मनिहारी गांव के सामने स्कूल के पास सड़क किनारे रखे इस डिब्बे पर लोगों का ध्यान तब गया, जब उन्होंने उसमें से खून रिसता देखा। डिब्बे के अंदर भ्रूण होने की बात पता चलते ही उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एसएचओ विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने भ्रूण और उससे जुड़े सामान को इकट्ठा कर गड्डा खोदकर दबा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि भ्रूण को सड़क किनारे किसने और किन हालात में छोड़ा। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में कई तरह की बातें हो रही हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...