⚡ ब्रेकिंग News

गाजियाबाद में हार्डवेयर कारोबारी की चाकू से गोदकर हत्याः झाड़ियों में मिली लाश, मचा हड़कंप

गाजियाबाद में हार्डवेयर कारोबारी की चाकू से गोदकर हत्याः झाड़ियों में मिली लाश, मचा हड़कंप

केएमबी ब्यूरो कैलाश चंद
गाजियाबाद। सोमवार की सुबह एक हार्डवेयर कारोबारी का लहूलुहान शव भट्ठे के पास झाड़ियों में मिला। कारोबारी रविवार शाम से लापता थे। उनके शरीर पर चाकू से कई वार के निशान मिले हैं। झाड़ियां में कारोबारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया और आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची और पुलिस बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी लोनी राम किशन ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इसके लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।साथ ही, परिजनों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विनोद रविवार शाम से लापता होने के बाद कहां गए थे और उनके साथ क्या हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...