⚡ ब्रेकिंग News

हापुड़ में त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा प्रहार, 1750 किलो मिलावटी बेसन सीज

हापुड़ में त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा प्रहार, 1750 किलो मिलावटी बेसन सीज

केएमबी अरुण बेनीवाल
हापुड़। त्योहारों का सीजन शुरू होते ही खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने धौलाना इंडस्ट्रियल एरिया स्थित साईं नाथ फूड्स पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। एमजी रोड स्थित फैक्ट्री में टीम की अचानक छापेमारी से हड़कंप मच गया।

कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से करीब 1750 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी बेसन सीज किया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, त्योहारों से पहले भारी मात्रा में बेसन तैयार किया जा रहा था।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बरामद बेसन के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। अब लैब रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले कारोबारियों में खलबली मच गई है। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। त्योहारों के मद्देनजर मिलावटखोरों के खिलाफ छापेमारी और चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से साफ संदेश है कि त्योहारों की आड़ में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर अब सख्ती से कार्रवाई होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...