जामो के अलीपुर मंदिर पर दिए को लेकर पिटाई से अधेड़ महिला की मौत, परिजनों में मचा को
अमेठी। जामो थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। परिजनों का आरोप है कि महज दीप जलाने जैसे मामूली विवाद पर पूरे परिवार ने एक अधेड़ महिला को लाठी-डंडों से इस कदर पीटा कि 15 दिन तक वह जिंदगी और मौत से जूझती रही और आखिरकार दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान मुन्नी पत्नी जगदीश राम गुप्ता के रूप में हुई है। पति जगदीश राम गुप्ता का आरोप है कि 14 अक्टूबर को सुबह 7:30 बजे उनके ही पटीदार, सीता राम, हरभजन, विश्वजीत, रीता, अनुज, अनुराग, पवन और राजकुमार ने साजिश के तहत घर में घुसकर उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला किया। परिजनों के मुताबिक हमले में मुन्नी के पैर की हड्डी टूट गई। खून से लथपथ हालत में उसे जामो थाने ले जाया गया, वहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामो और फिर गौरीगंज जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 15 दिन तक निजी अस्पताल में इलाज चला, लेकिन 29 अक्टूबर को हालत बिगड़ी तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामो में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।वहीं अब परिजनों का गुस्सा फुट पड़ा है परिजनों का कहना है कि रोड पर शव रखकर चक्का जाम करेंगे। मौत के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है। परिवार ने साफ चेतावनी दी है, अगर जल्द प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को जेल नहीं भेजा गया तो वे महिला का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन करेंगे। प्रकरण के संबंध में पुलिस से वार्ता की गई तो जामों कोतवाल विनोद सिंह के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मृत्यु हुई है।
Post a Comment