फरार सागौन तस्कर स्वप्निल रघुवंशी एवं राहुल रघुवंशी गिरफ्तार
छिंदवाड़ा। कुभंपानी परिक्षेत्र अंतर्गत अवैध कटाई, परिवहन एवंअवैध शिकार की विभिन धाराओ के तहत पंजीबद्ध वन अपराध प्रकरण मे सागौन तस्कर एवं मुख्य आरोपी स्वपनिल रघुवंशी एवं राहुल रघुवंशी जो कि प्रकरण पंजीबद्ध दिनांक से लगभग दो माह से फरार थे, जिन्हे क्षेत्र संचालक, उपसंचालक एवं सहायक वन संरक्षक (छिंदवाडा क्षेत्र) पेंच टाईगर रिजर्व सिवनी के मार्गदर्शन में प्रेमनारायण ठाकुर वनक्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी कुंभपानी की गठित टीम द्वारा फरार आरोपियो की पतासाजी हेतु वन विभाग की टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे थे। 30.10.2026 को न्यायालय परिसर छिन्दवाडा मे घेराबंदी कर दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर अग्रिम विवचेना हेतु न्यायालय से रिमांड मे लेकर प्रकरण मे जांच कार्यवाही हेतु आरोपियो को घटना स्थल पर ले जाकर मौका मुआयना कर 31 अक्टूबर 2026 को न्यायालय छिन्दवाडा मे पेश किया।न्यायाधीश द्वारा जेल वारंट जारी कर दोनो आरोपियो को जिला जेल छिन्दवाडा भेजा गया।
Post a Comment