⚡ ब्रेकिंग News

सुल्तानपुर में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सुल्तानपुर में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

केएमबी सुनील कुमार
सुल्तानपुर। लखनऊ-बलिया हाईवे पर शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के पदारथपुर गांव के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर निवासी दीपक विश्वकर्मा (21) पुत्र संतोष विश्वकर्मा और चंदौली मालापुर निवासी मुकेश (27) किसी जरूरी काम से पांडेबाबा की ओर जा रहे थे। दोनों पदारथपुर के खरगूपुर पुरवे से बाइक पर सवार होकर निकले थे। इसी दौरान सुल्तानपुर से कादीपुर की तरफ जा रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से सड़क पर गिर पड़े और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
   घटना की सूचना मिलते ही कादीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार, रोडवेज बस चालक द्वारा तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मारी गई, जिसके चलते दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में विधिक कार्रवाई प्रचलित है। एक साथ दो युवकों की असमय मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...