पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल: युवक से तीन लाख रुपये और सोने की चेन छीनने का आरोप
अमेठी। जनपद के पीपरपुर थाना क्षेत्र के खरगपुर, भादर में अभिषेक नामक युवक के साथ मारपीट कर तीन लाख रुपये नकद और सोने की चेन छीनने का आरोप लगा है। घटना में घायल युवक अस्पताल में भर्ती है। परिजनों का आरोप है कि घटना की जानकारी देने के बावजूद पुलिस अभी तक घायल का बयान लेने अस्पताल नहीं पहुंची है। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और छीनी गई नकदी व सोने की चेन बरामद कराने की मांग की है।
Post a Comment