⚡ ब्रेकिंग News

सरस्वती कॉलेज में जोनल खेल महोत्सव का आगाज, 42 कॉलेजों के 1000 से अधिक छात्र ले रहे हिस्सा

सरस्वती कॉलेज में जोनल खेल महोत्सव का आगाज, 42 कॉलेजों के 1000 से अधिक छात्र ले रहे हिस्सा

 केएमबी अरुण बेनीवाल
हापुड़। सरस्वती कॉलेज में तीन दिवसीय जोनल खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। आयोजन में 42 कॉलेजों के 1000 से अधिक छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। खेल महोत्सव को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। तीन दिनों तक चलने वाले इस खेल आयोजन में एथलेटिक्स समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। प्रतियोगिताओं में अलग-अलग कॉलेजों के प्रतिभागी अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन करेंगे।
 आयोजन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की भागीदारी से कॉलेज परिसर में खेल का माहौल बना हुआ है। खेल महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को मंच देना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...