⚡ ब्रेकिंग News

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 56 वर्षीय मोबीन की मौत, परिवार में मचा कोहराम

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 56 वर्षीय मोबीन की मौत, परिवार में मचा कोहराम

केएमबी न्यूज़ अमेठी से खुर्शीद अहमद की रिपोर्ट
जायस अमेठी, थाना क्षेत्र के रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग पर मिल एरिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सुल्तानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मुबारकपुर मुखेटिया निवासी 56 वर्षीय मोबीन को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में मोबीन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिससे उनके परिवार में कोहराम मच गया है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा की प्रक्रिया के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिसरे द्वारा मामले की गहनता से जांच-पड़ताल और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...