⚡ ब्रेकिंग News

अवैध मिट्टी खनन पर तहसीलदार सदर की सख्त कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली. और जेसीबी बरामद, अंगनाकोल में राजस्व टीम की छापेमारी से खनन माफियाओं में हड़कंप

अवैध मिट्टी खनन पर तहसीलदार सदर की सख्त कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली. और जेसीबी बरामद, अंगनाकोल में राजस्व टीम की छापेमारी से खनन माफियाओं में हड़कंप

केएमबी शिव प्रकाश जायसवाल
सुल्तानपुर। जिले में अवैध मिट्टी खनन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में ग्राम अंगनाकोल, परगना बरौसा, तहसील सदर क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिलने पर रविवार 1/11/2026 रात में 12:30 पर तहसीलदार सदर अभिनव कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खनन में प्रयुक्त वाहनों को बरामद कराया।
तहसीलदार सदर अभिनव कुमार सिंह एवं क्षेत्रीय लेखपाल सुनील कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर मिट्टी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन को बरामद किया। इसके बाद दोनों वाहनों को मौके पर उपस्थित थाना गोसाईगंज के पुलिस बल के सुपुर्द कर दिया गया।
तहसीलदार की इस कार्रवाई को अवैध खनन के विरुद्ध प्रशासन की सजगता और प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करना उनकी तत्परता, जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाता है। राजस्व विभाग की इस सक्रियता से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा है।
स्थानीय स्तर पर प्रशासन की इस पहल की सराहना की जा रही है। ऐसी प्रभावी कार्रवाई से न केवल अवैध खनन पर रोक लगाने में मदद मिलेगी, बल्कि सरकारी नियमों के पालन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश भी मजबूत होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...