हर्ष फायरिंग करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, लाइसेंसी बंदूक व कारतूस बरामद
तिलोई,अमेठी। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोशल मीडिया पर वायरल हर्ष फायरिंग के वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में 21 फरवरी 2026 को थाना मोहनगंज पुलिस ने अभियुक्त शिव बहादुर यादव (55 वर्ष) पुत्र स्व. भगौती प्रसाद यादव, निवासी पूरे दल सिंह मजरे चिलूली, थाना मोहनगंज, जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक 12 बोर एसबीबीएल लाइसेंसी बंदूक, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि 14 फरवरी 2026 को उसके नए घर पर आयोजित भागवत कथा कार्यक्रम के दौरान उसने उक्त बंदूक से हर्ष फायरिंग की थी। यह कृत्य लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर थाना मोहनगंज में मु0अ0सं0 47/26, धारा 25(9)/30 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार दीक्षित, हेड कांस्टेबल अनिरुद्ध प्रसाद यादव एवं कांस्टेबल सूघर सिंह यादव शामिल रहे।पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की हर्ष फायरिंग कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Post a Comment