⚡ ब्रेकिंग News

तहसील दिवस में रेड क्रॉस ने शोकाकुल परिवार को दी राहत

तहसील दिवस में रेड क्रॉस ने शोकाकुल परिवार को दी राहत

केएमबी ब्यूरो
सलेमपुर। लार ब्लॉक के रावतपार अमेठिया निवासी बबलू प्रसाद के पुत्र विनय उर्फ कल्लू की बीते दिनों मार्ग दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। इस हादसे के बाद परिवार गहरे सदमे में था। शनिवार को सलेमपुर तहसील दिवस के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया की अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की तथा राहत सामग्री आटा, चावल, बाल्टी, किचन सेट, साडी, चादर, साबुन, पेस्ट, बरस, तेल, सोलर लैम्प व मच्छरदानी प्रदान की। वही रोटरी क्लब ने कंबल भेंट कर अपना सहयोग किया। जिलाधिकारी ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव अखिलेन्द्र शाही ने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद और संकटग्रस्त परिवारों तक तत्काल सहायता पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी मानवीय सेवा के सिद्धांत पर कार्य करते हुए जिले में विभिन्न सामाजिक और राहत कार्य संचालित कर रही है।उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को न केवल आर्थिक बल्कि सामाजिक संबल की भी आवश्यकता होती है। ऐसे समय में समाज और प्रशासन की संवेदनशीलता ही पीड़ितों को सहारा देती है। प्रशासन व रेड क्रॉस की इस पहल से शोकाकुल परिवार को कुछ राहत मिली और क्षेत्र में मानवीय संवेदना का संदेश भी गया। मौके पर उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव, तहसीलदार अलका सिंह, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य साहू विशाल कुमार गुप्ता, दीनदयाल यादव, मुन्ना यादव मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...