⚡ ब्रेकिंग News

कटका क्लब सामाजिक संस्था ने "गौरैया आओ मेरे देश में अभियान" पर दिया जोर

कटका क्लब सामाजिक संस्था ने "गौरैया आओ मेरे देश में अभियान" पर दिया जोर

केएमबी ब्यूरो
सुल्तानपुर। कटका क्लब सामाजिक संस्था के द्वारा गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कटका बाजार में गौरैया आओ मेरे देश में अभियान पर जोर देने के साथ पर्यावरण के प्रति कार्य करने के लिए हुआ आवाह्न। कार्यक्रम के नेतृत्व संस्था अध्यक्ष डॉ सौरभ मिश्र विनम्र ने किया। कार्यक्रम के मुख्यवक्ता पूर्व सांसद प्रतिनिधि संदीप मिश्र ने बताया कि आप पिंजरों में बंद छोटे-छोटे पक्षियों को खरीदकर अपने घर ला सकते हैं, लेकिन आजाद घूम रहे पक्षियों को सुबह उनके लिए दाना पानी और उनके लिए घोंसले का प्रबंध नहीं कर सकते हैं। गर्मियों में पक्षी अन्न एवं पानी के लिए व्याकुल होते हैं। पक्षियों की इस पीड़ा को दूर करने के लिए कटका क्लब कई सालों से काम कर रहा है। शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शीतला प्रसाद पांडेय ने कहा कि हम सभी को यह संकल्प लेना होगा कि वे नियमित रूप से अपने-अपने घर की छत पर अनाज और पानी की व्यवस्था करें। जिसे कि पुनः गौरैया को बुलाया जा सके। संस्था ने इस वर्ष एक हजार पक्षी जलपत्र लगाने का लक्ष्य लिया है। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष डॉ सौरभ मिश्र विनम्र ने बताया कि नई पीढ़ी के बच्चों ने गौरैया नहीं देखी है, आज के युवाओं को भी इनके संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। और भीषण गर्मी को देखते हुए दाना पानी कि व्यवस्था करनी चाहिए। गोष्ठी के दौरान राजदेव शुक्ला, नरेन्द्र कुमार मिश्र, धर्मेंद्र शर्मा, प्रांजल मिश्र, अभय मिश्र, गणेश गौड़, बृजेंद्र मिश्र, के साथ दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...