⚡ ब्रेकिंग News

कृष्ण मोहन आत्महत्या मामले में परिजनों की तहरीर पर FIR, दर्ज, सीडीओ की अध्यक्षता में जांच टीम गठित; आरोपित बाबू निलंबित

कृष्ण मोहन आत्महत्या मामले में परिजनों की तहरीर पर FIR, दर्ज, सीडीओ की अध्यक्षता में जांच टीम गठित; आरोपित बाबू निलंबित

केएमबी ब्यूरो
देवरिया। कृष्ण मोहन सिंह के आत्महत्या के मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। परिजनों की तहरीर पर नामजद एफ आई आर संबंधित थाने में दर्ज कर ली गई है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर सीडीओ की अध्यक्षता एसडीएम सदर/डीआईओएस की जांच टीम गठित की गई है, जो पूरे मामले की बिंदुवार जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने हेतु आरोपित पटल सहायक संजीव सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति प्रतिबद्ध है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...