⚡ ब्रेकिंग News

गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा, सैकड़ों की संख्या में भक्त हुए शामिल

गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा, सैकड़ों की संख्या में भक्त हुए शामिल

केएमबी गंगा प्रसाद प्रजापति
अमेठी। विधान सभा तिलोई के पहले बूथ खरांवा से निकली भव्य कलश यात्रा । खरांवा अंतर्गत स्थित हनुमत धाम पण्डूरा निहाल सिंह पुरवा से धूमधाम और गाजे बाजे से कलश यात्रा निकाली गई । कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए । कलश यात्रा हनुमत धाम से निकल कर झिल्लेश्वर महादेव हथरोहना के लिए गई । झिल्लेश्वर महादेव में दर्शन कर सगरा में जल का आचमन करवा के कथा वाचक पंडित वेद प्रकाश त्रिपाठी ने लोगों को संकल्प करवाया । कथा व्यास वेद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शुभ कार्य करने से पहले संकल्प लिया जाता है कि मैं इस कार्य को लगन से करूंगा । कलश यात्रा के दौरान 36 कोटि देवी देवताओं का आवाहन भी करवाया गया । कथा के मुख्य यजमान राम बहादुर ने बताया कि बड़े पुण्य प्रतापों के बाद कथा सुनने और करवाने का सौभाग्य प्राप्त होता है । धन,दौलत,पुत्र तो हर व्यक्ति के पास होते हैं लेकिन कथा सुनने का अवसर केवल सौभाग्यशाली व्यक्ति के ही पास होता है । कलश यात्रा में शामिल गौरी शंकर त्रिपाठी ने बताया कि 22 जनवरी से कथा प्रारंभ हो रही है सभी क्षेत्रवासी कथा में शामिल होकर अपने जीवन को कृतार्थ कर सकते हैं । कलश यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि बड़ी भव्यता के साथ यात्रा निकाली गई सभी लोग भक्ति रसों से ओतप्रोत भजनों पर लोग थिरकने पर मजबूर हो गए । पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में कलश यात्रा को लेकर ज्यादा उत्सुकता देखने को मिली । कलश यात्रा में शामिल शेष बहादुर सिंह ने बताया कि कथा राम कथा सुनने और मनन करने में जमीन आसमान का अंतर है । हर व्यक्ति अगर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जीवन को दर्पण बना ले तो यकीन मानिए सनातन धर्म में व्याप्त तमाम बुराइयों का नाश हो सकता है । कलश यात्रा में दीपू शुक्ला,अमर बहादुर लोधी,पूर्व प्रधान रामू पाल आदि लोग शामिल हुए ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...