आम की डाल काटने के विरोध पर बुजुर्ग महिला की पिटाई, बेटे का आरोप मेडिकल रिपोर्ट प्रभावित करने की आशंका
केएमबी खुर्शीद अहमद
कमरौली,अमेठी। थाना क्षेत्र के पूरे तालेवन, मौजा दुडेहरी गांव में एक बुजुर्ग महिला की पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गांव निवासी लालती को बीते मंगलवार अरुण यादव, रामा यादव और शीला देवी ने कथित रूप से मारपीट कर घायल कर दिया।
लालती के पुत्र उदय नारायण का आरोप है कि उनकी मां ने आम की डाल काटने का विरोध किया था, इसी बात को लेकर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। परिवार का यह भी कहना है कि मुख्य आरोपी अरुण यादव पर पूर्व में अपनी पत्नी के शोषण और उसकी संदिग्ध मौत में संलिप्तता के आरोप लग चुके हैं। ऐसे में पीड़ित पक्ष को आशंका है कि इस मामले में भी प्रभाव का इस्तेमाल कर मेडिकल रिपोर्ट प्रभावित की जा सकती है।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना कमरौली के एसओ मुकेश पटेल ने बताया अरुण यादव, रामा यादव और शीला देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
Post a Comment