⚡ ब्रेकिंग News

पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा जनपद के व्यापारी बन्धुओं के साथ की गयी गोष्ठी

पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा जनपद के व्यापारी बन्धुओं के साथ की गयी गोष्ठी

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. द्वारा दिनांक 17.02.2026 को पुलिस कार्यालय सभागार गौरीगंज में जनपद के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों, बर्तन व सर्राफा व्यवसायियों, पेट्रोल पंप संचालकों, गेस्ट हाउस संचालकों आदि जनपद के व्यापारी बन्धुओं के साथ गोष्ठी की गयी । बैठक में व्यापारी बन्धुओं को *“ऑपरेशन दृष्टि”* के तहत जागरूक करते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने हेतु अपील की गई एवं व्यापारी बन्धुओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं के निराकरण हेतु संबन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये व उनकी सुरक्षा के सम्बन्ध में आश्वस्त किया गया । व्यापारी बन्धुओं को अपने प्रतिष्ठान से बड़ी धनराशि का परिवहन करते समय स्थानीय पुलिस की सहायता लेने हेतु अवगत कराया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह मौजूद रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...