⚡ ब्रेकिंग News

पत्नी का इलाज करने जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत

पत्नी का इलाज करने जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जनपद में एक दर्दनाक हादसे में युवक की ट्रेन से गिरकर मौके पर ही मौत हो गई। युवक अपनी पत्नी के साथ इलाज कराने जिला अस्पताल जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी जिंदगी की डोर टूट गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। यह हादसा गौरीगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज एपीडी टोल प्लाजा के पास रेलवे ट्रैक पर हुआ। मृतक की पहचान जायस थाना क्षेत्र के मड़व आलमपुर गांव निवासी दिनेश पुत्र गणेशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दिनेश दोपहर में देहरादून-वाराणसी एक्सप्रेस से गौरीगंज स्थित जिला अस्पताल जा रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन से गिर गया। खंभा संख्या 959/8 के पास गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पड़ोसी जनपद रायबरेली के नसीराबाद थाना पुलिस तथा गौरीगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन घटनास्थल को लेकर दोनों थानों के बीच काफी देर तक सीमा विवाद चलता रहा, जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। बाद में गौरीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की। गौरीगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जिलेदार यादव ने बताया कि लेखपाल को भी मौके पर बुलाया गया था, जिसने घटनास्थल को गौरीगंज थाना क्षेत्र का बताया। दारोगा बृजेंद्र कुमार राठौर की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। उधर, युवक की असमय मौत से परिवार में शोक की लहर है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...