⚡ ब्रेकिंग News

एसआइआर फॉर्म भरवाने की जिम्मेदारी बीजेपी कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता- सुधांशु शुक्ला

एसआइआर फॉर्म भरवाने की जिम्मेदारी बीजेपी कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता- सुधांशु शुक्ला

केएमबी गंगा प्रसाद प्रजापति
अमेठी। बीते सोमवार को एसआइआर फॉर्म को लेकर सिंहपुर ब्लॉक सभागार में बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मंडल सिंहपुर बीजेपी के सभी पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता कर रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी शंकर गिरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि एसआइआर की प्रक्रिया अपने यहां 22 वर्षों बाद आई है। सरकार की मंशा है जो फर्जी लोग अपने बीच आकर फर्जी तरीके से वोटर आईडी कार्ड,आधार कार्ड जारी करवा लिए हैं उनको हटाया जाए। बीजेपी जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बारे में गांव के प्रत्येक व्यक्ति को बीजेपी कार्यकर्ता बताएं और उनके घरों के सदस्यों का एसआइआर का फार्म भरवाएं। उन्होंने आगे बताया कि अभी गांवों में लोग ज्यादा शिक्षित नहीं हैं इसीलिए गांव के लोगों की मदद करके उनका एसआइआर भरवाने का कार्य बीजेपी के कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता है। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सिंहपुर गौरव श्रीवास्तव ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि अभी गांव के लोग एसआइआर फॉर्म को लेकर ज्यादा सीरियस नहीं हैं लेकिन यह सीरियस विषय है। जिनका एसआइआर अभी उनके घर नहीं आया है वह अपने बीएलओ से संपर्क करके अपना एसआइआर फार्म 6 जरूर भर दें। बैठक में मौजूद अधिवक्ता और भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता अनिल पाण्डेय ने बताया कि अभी 6 मार्च तक फॉर्म भरे जाएंगे। स्थानीय बीएलओ से संपर्क साध कर प्रत्येक व्यक्ति का एसआइआर फॉर्म कंप्लीट करवाएं यह सभी जागरूक नागरिकों का कर्तव्य है। वहीं बैठक में अनीता साहू,राहुल पांडेय, सुनील पासी, अनिरुद्ध तिवारी, प्रदीप श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, विपिन सिंह, राजेश यादव, घनानंद, आयुष श्रीवास्तव, दीपू मिश्रा, राम किशोर मौर्य, भूपेंद्र सिंह, धीरेन्द्र, सत्यप्रकाश साहू आदि लोग शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...