टेंट व्यवसाई के बेटे की धारदार हथियार से निर्मम हत्या,
इलाके में मचा हड़कंप
केएमब खुर्शीद अहमदबाजार शुकुल अमेठी, थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव सड़क किनारे पुलिया के पास झाड़ियों में संदिग्ध हालात में मिलने से हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान कस्बा निवासी 23 वर्षीय शाहिद पुत्र शरीफ के रूप में हुई है। शव पर धारदार हथियार के कई निशान पाए गए हैं, जिससे गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना कृष्ण चंद्र–रामचंद्र इंटर कॉलेज रोड पर पूरे रेवतीदास भटपुरवा और रहमतगढ़ गांव के पास स्थित पुलिया के बगल की है।सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों का आरोप है कि शाहिद की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम और क्षेत्राधिकारी #अतुल कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया, एडिशनल एसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया, पंजीकृत अभियोग में नामित चारों आरोपियों को हिरासत में लेने के संबंध में एडिशनल एसपी द्वारा बाइट दी गई, और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया, थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है,
Post a Comment