⚡ ब्रेकिंग News

एनएसएस शिविर में सड़क सुरक्षा, योगाभ्यास, साइबर जागरूकता पर कार्यक्रम आयोजित

एनएसएस शिविर में सड़क सुरक्षा, योगाभ्यास, साइबर जागरूकता पर कार्यक्रम आयोजित 

केएमबी विकास पाण्डेय
सुलतानपुर। राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विशेष शिविर के चौथे दिन का शिविर का प्रारंभ लक्ष्य गीत के साथ प्रारंभ हुआ। प्रथम सत्र में छात्र-छात्राओं ने सड़क जागरूकता अभियान रैली बघराजपुर से निकलकर राहुल चौराहे से होते हुए नगर भ्रमण किया। जीवन रक्षा सड़क सुरक्षा, बिना हेलमेट यात्रा न करें, परिवार प्रतीक्षा में है। कृपया सुरक्षित चले आदि स्लोगन का नारा स्वयंसेवको ने लगाए। द्वितीय सत्र रामकृष्ण मिशन के द्वारा हार्ट फूलनेस के अंतर्गत योग और ध्यान का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें डॉ आरसी सिंह एवं नीलिमा सिंह उपस्थित रहे। बैंक साइबर क्राइम पर एक व्याख्यान इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक सुशील कुमार त्रिपाठी द्वारा दिया गया। त्रिपाठी जी ने बताया कि आज का युग तकनीकी युग है यदि आप सुरक्षित मोबाइल का प्रयोग करते हैं तो सारी दुनिया आपकी मुट्ठी में होगी। खाता जारी रखने के लिए कभी भी कोई बैंक आपसे ओटीपी नहीं मांगेगा, आपकी सेवाओं के निस्तारण के लिए वह आपको बैंक में ही बुलाएगा। एटीएम से पैसा निकालते समय या फिर एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन पर जहां अपने मोबाइल फोन को चार्ज करते हैं वहां जिस कंपनी का चार्जर लगा होता है वह भी साइबर क्राइम करता है। किसी के झांसे में ना आए, किसी का पैसा अपने खाते में ना लें। सुरक्षित रहें और छोटी-छोटी बचत से अपने जीवन को सुरक्षित रखें। आभार ज्ञापन कार्यक्रम कार्यक्रम अधिकारी डॉ विभा सिंह ने किया। संचालन डॉ प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर डॉ वीरेंद्र गुप्ता, एनएसएस के स्वयंसेवक और स्वंयमसेविका उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...