⚡ ब्रेकिंग News

जलजीवन मिशन योजना में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं- प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा

जलजीवन मिशन योजना में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं- प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा

केएमबी गंगा प्रसाद प्रजापति
 तिलोई,अमेठी। जनपद के विकासखंड सिंहपुर स्थित पेडरा गांव में अमेठी प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा ने जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और पानी आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी ली तथा अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति ने शिकायत की कि उसका राशन कार्ड नहीं बना है और अधिकारी उसे तहसील के चक्कर लगवा रहे हैं। इस पर प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा ने नाराजगी जताते हुए रसद विभाग के तहसील तिलोई प्रभारी संजय को फटकार लगाई और निर्देश दिया कि पीड़ित का राशन कार्ड उसी दिन शाम तक बन जाना चाहिए।इससे पहले प्रभारी मंत्री ने सिंहपुर स्थित मां अहोरवा भवानी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने सिंहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अस्पताल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान अमेठी के जिलाधिकारी संजय सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, भाजपा उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित, भाजपा महामंत्री राकेश त्रिपाठी सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, मण्डल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ग्राम प्रधान श्री सुमन मौर्य नीरज शुक्ला जागेश्वर चौरसिया राहुल पाठक और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...