⚡ ब्रेकिंग News

चंद्रशेखर आजाद जी की पुण्यतिथि पर युवाओं ने किया याद, दीप प्रज्वलित कर दी श्रद्धांजलि

चंद्रशेखर आजाद जी की पुण्यतिथि पर युवाओं ने किया याद, दीप प्रज्वलित कर दी श्रद्धांजलि

केएमबी ब्यूरो
सुल्तानपुर, 27 फरवरी। आजाद पार्क में घर सुल्तानपुर फाउंडेशन द्वारा महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि के अवसर पर दीप प्रज्वलन एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में घर सुल्तानपुर फाउंडेशन के सदस्यों एवं युवाओं ने आज़ाद पार्क स्थित मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पवन तिवारी ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद साहस, बलिदान और राष्ट्रप्रेम के प्रतीक हैं। समरेंद्र सिंह ने कहा उनका जीवन आज के युवाओं को अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और देशहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। घर सुल्तानपुर फाउंडेशन ने युवाओं से उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीद को नमन किया गया और देशभक्ति नारों के साथ आयोजन संपन्न हुआ। सभा में नितिन मिश्रा, पवन तिवारी, हैप्पी, सचिन सिंह, राघवेंद्र सिंह, जिगर सिंह, मधुरम पाठक, सिद्धार्थ सिंह, प्रीतेश गुप्ता,अभिषेक तिवारी, शरद शुक्ल मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...