⚡ ब्रेकिंग News

शिवरतनगंज पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

शिवरतनगंज पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

केएमबी गंगा प्रसाद प्रजापति
तिलोई,अमेठी। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तिलोई तहसील के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश मनोज उर्फ रामदत्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार यह गिरफ्तारी शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के नैया पुल के पास की गई। पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने मोहंगंज थाना क्षेत्र के उजहनी मजरे रास्ता मऊ निवासी मनोज उर्फ रामदत्त पुत्र सुरेश को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी एक शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ अमेठी जिले के विभिन्न थानों में डकैती, चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है और उसे जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्र ने बताया कि 25 हजार रुपये के इनामी शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।इस गिरफ्तारी में थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्र, हेड कांस्टेबल अखिलेश तिवारी, हेड कांस्टेबल आशीष यादव और कांस्टेबल अभिमन्यु की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...