⚡ ब्रेकिंग News

वन विभाग–ठेकेदार सांठगांठ का वीडियो वायरल


वन विभाग–ठेकेदार सांठगांठ का वीडियो वायरल

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जहां देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी “एक पेड़ मां के नाम” जैसे अभियान के जरिए वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने की बात कर रहे हैं, वहीं अमेठी जनपद के कूरा स्थित पूरे बुद्धू गांव में हरे और औषधीय पेड़ों पर बेरोकटोक आरा चलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। क्षेत्र में लगातार कटान की खबरों से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। सूत्रों के अनुसार विभागीय अधिकारियों की कथित सांठगांठ के कारण हरे पेड़ों की कटाई पर प्रभावी प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है। आरोप है कि जिम्मेदार पदों पर बैठे कुछ अधिकारी और ठेकेदार आपसी तालमेल से काम कर रहे हैं, जिससे जमीनी स्तर पर कार्रवाई महज औपचारिकता बनकर रह गई है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे प्रकरण को और गंभीर बना दिया है। बताया जा रहा है कि कटान स्थल पर पहुंचे वन विभाग के डिप्टी रेंजर, बीट अधिकारी मुकेश यादव और लकड़ी काटने वाले ठेकेदार के बीच बातचीत में ठेकेदार द्वारा कहा जा रहा है—“बात की बात बनी रहे, लेन-देन होता रहेगा।” यह कथित संवाद वन विभाग की कार्यशैली पर कई गंभीर सवाल खड़े करता है। सबसे बड़ा प्रश्न यही है कि आखिर किस “लेन-देन” की बात हो रही है? क्या यही वजह है कि अवैध कटान पर रोक नहीं लग पा रही? अब निगाहें जिम्मेदार अधिकारियों पर टिकी हैं क्या इस मामले में सख्त कार्रवाई होगी, या फिर अवैध कटान और कथित लेन-देन का सिलसिला यूं ही चलता रहेगा?

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...