घर सुल्तानपुर फाउंडेशन द्वारा मिशन ज्ञानदीप के अंतर्गत बच्चों को दी जा रही समग्र शिक्षा
सुल्तानपुर।घर सुल्तानपुर फाउंडेशन के माध्यम से मिशन ज्ञानदीप के अंतर्गत निषाद बस्ती, बल्लीपुर में बच्चों को निरंतर बेसिक शिक्षा प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में आज आयोजित शैक्षणिक कार्यक्रम में बच्चों को सामाजिक समरसता, गणित तथा होली की कहानी के माध्यम से पर्व का सांस्कृतिक एवं नैतिक महत्व समझाया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को यह भी बताया गया कि होली के पर्व पर क्या करें और क्या न करें, ताकि त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाया जा सके। शिक्षकों और स्वयंसेवकों ने सरल व रोचक तरीकों से बच्चों को शिक्षा से जोड़ते हुए अच्छे संस्कारों का संदेश दिया। इस अवसर पर सचिन सिंह, मधुकर पाठक, राघवेंद्र सिंह, अरुण मिश्रा, शिव तिवारी, मधुकर पाठक तथा जय सुल्ताना जी उपस्थित रहे। सभी ने मिशन ज्ञानदीप की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर सहयोग का संकल्प व्यक्त किया। घर सुल्तानपुर फाउंडेशन द्वारा संचालित मिशन ज्ञानदीप का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा, संस्कार और आत्मविश्वास प्रदान कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है।
Post a Comment