⚡ ब्रेकिंग News

श्री कृष्ण की बाललीलाएं हर व्यक्ति को वात्सल्यता से भर देती है- दिनेश शास्त्री जी महाराज

श्री कृष्ण की बाललीलाएं हर व्यक्ति को वात्सल्यता से भर देती है- दिनेश शास्त्री जी महाराज

केएमबी न्यूज रिपोर्ट
तिलोई,अमेठी। विकासखंड सिंहपुर अंतर्गत महिया सिंदुरिया ग्रामसभा में बीते छः दिनों से भागवत कथा चल रही है । ग्रामसभा के महेशपुर गांव में कुलदेवी महारानी के स्थान पर कथा के पांचवे दिन कथा व्यास पीठ आचार्य दिनेश शास्त्री जी महाराज ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का बहुत ही मार्मिक वर्णन किया । उन्होंने बताया कि कृष्ण बचपन में बहुत नटखट थे । मां यशोदा को अपनी शरारतों से परेशान करना,घुटने के बल चलना और पैजनिया की आवाज,माखन का चुराना आदि लीलाओं का अदभुत और मनोवैज्ञानिक चित्रण किया । कृष्ण की बाल लीलाएं प्रत्येक व्यक्ति को वात्सलता और प्रेम से भर देती हैं । बचपन से ही कृष्ण खेल - खेल में दुष्टों का विनाश भी करते रहे लेकिन कोई यह नहीं जान पाया कि वह परमपिता के प्रतिरूप हैं । कृष्ण ने हर समय को भरपूर तरीके से जिया । उन्होंने जब राधा से प्रेम किया तो इतिहास बना दिया और जब कुरुक्षेत्र जैसे जंग के मैदान में गीता का ज्ञान दिया तो भी इतिहास बना दिया । इसीलिए मनुष्य को हर समय का सदुपयोग करना चाहिए । मनुष्य जीवन बड़े सौभाग्य से मिलता है एक - एक पल बहुत महत्वपूर्ण है । तब भी मनुष्य फर्जी स्वार्थ के चक्कर में पड़ कर माया के पीछे भागता रहता है । मनुष्य को यह साफ पता है कि मृत्यु के बाद कुछ साथ जाने वाला नहीं है उसके बाद भी धन के ऊपर,रूप के ऊपर,शक्ति के ऊपर घमंड करता है । घमंड में पड़कर मनुष्य इंसानियत भूल जाता है लेकिन इस घमंड को तोड़ने के लिए प्रकृति स्वयं व्यवस्था कर देती है । भागवत कथा में कीर्तन सम्राट रमेश तिवारी "सुरीला" के भजनों को सुनकर श्रोता भावविभोर हो जाते हैं । रमेश तिवारी ने हिंदू - मुस्लिम एकता का पक्ष लेते हुए बताया कि ईश्वर और अल्लाह दोनों एक ही हैं बस भाषाओं का फर्क है । जब हिन्दू - मुस्लिम दोनों का विकास होगा तभी भारत का विकास होगा । कथा में संतोष मिश्रा,प्रवीण द्विवेदी,हरिश्चंद्र प्रजापति,संदीप द्विवेदी,शिवम प्रजापति,हीरा लाल गुप्ता, द्विवेश गुप्ता,हेमराज,राम जी शुक्ला,कुलदीप शर्मा,डॉक्टर संदीप चौरसिया आदि ग्रामीणों के साथ नफीस कोटेदार,रिजवान मास्टर आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...