⚡ ब्रेकिंग News

अमेठी में वरिष्ठ पत्रकार तौफीक अहमद की इफ्तार पार्टी में जुटीं जानी-मानी शख्सियतें, सौहार्द और संवाद का संदेश

अमेठी में वरिष्ठ पत्रकार तौफीक अहमद की इफ्तार पार्टी में जुटीं जानी-मानी शख्सियतें, सौहार्द और संवाद का संदेश

केएमबी /संवाददाता अमीर अशरफ
अमेठी (शुकुल बाजार, महोना)। जनपद अमेठी के वरिष्ठ पत्रकार तौफीक अहमद द्वारा महोना, शुकुल बाजार स्थित उनके आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी में जिले की कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हुईं। कार्यक्रम में सामाजिक, पत्रकारिता और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की मौजूदगी ने इसे आपसी भाईचारे और संवाद का सशक्त मंच बना दिया। तौफीक अहमद, जो लंबे समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं और जिनकी पहचान बेबाक रिपोर्टिंग के लिए की जाती है, ने इस अवसर पर कहा कि रमजान का महीना आत्मचिंतन, संयम और सामाजिक एकता का संदेश देता है। इफ्तार केवल रोजा खोलने का अवसर नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का भी जरिया है।कार्यक्रम में विजय पासी, डॉ प्रदीप तिवारी, कलाम, फौजी, मेराज बाबू प्रधान इसराक अहमद,सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे । उपस्थित अतिथियों ने तौफीक अहमद को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सौहार्द को मजबूत करते हैं। इफ्तार के दौरान दुआओं और खजूर के साथ रोजा खोला गया, जिसके बाद सभी ने एक साथ बैठकर भोजन किया। पूरे आयोजन में आत्मीयता, अनुशासन और पारंपरिक मेहमाननवाज़ी की झलक देखने को मिली। जिले के पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसे एक सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि मीडिया समाज का दर्पण है और जब पत्रकार स्वयं सामाजिक समरसता के कार्यक्रम आयोजित करते हैं, तो उसका प्रभाव व्यापक होता है। रमजान की रूहानी फिज़ा में सजी यह इफ्तार पार्टी अमेठी में सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे की मिसाल बन गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...