⚡ ब्रेकिंग News

प्यासों के लिए राहत का पैगाम बना कौमी एकता कमेटी का सेवा अभियान

प्यासों के लिए राहत का पैगाम बना कौमी एकता कमेटी का सेवा अभियान

भीषण गर्मी में नि:शुल्क पानी प्याऊ का शुभारंभ राहगीरों को मिला शीतल जल का सहारा

केएमबी संदीप डेहरिया
सिवनी। भीषण गर्मी के बीच मानवता और सामाजिक सरोकार की एक प्रेरणादायी मिसाल पेश करते हुए कौमी एकता कमेटी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नि:शुल्क पानी के प्याऊ का शुभारंभ सफलतापूर्वक किया गया। 28 मार्च 2026 को दोपहर 3:30 बजे अध्यक्ष असलम बाबा की दुकान के बाजू में आयोजित इस सेवा कार्य का शुभारंभ मुख्य नगर पालिका अधिकारी विशाल सिंह द्वारा विधिवत किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में सेवा, समर्पण और भाईचारे का अद्भुत वातावरण देखने को मिला, जहां राहगीरों, मजदूरों और आमजन को ठंडा व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराकर राहत पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया गया। कार्यक्रम में कौमी एकता कमेटी के अध्यक्ष असलम बाबा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पानी के प्याऊ की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी कमेटी द्वारा पानी के प्याऊ की व्यवस्था की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक राहत पहुंचाई जा सके। इस दौरान समिति ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी विशाल सिंह से आग्रह किया कि भीषण गर्मी को देखते हुए नगर के विभिन्न स्थानों पर नगर पालिका परिषद द्वारा भी शीघ्र प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा जल्द ही शहर में आवश्यक स्थानों पर पानी के प्याऊ प्रारंभ किए जाएंगे, जिससे आम नागरिकों को गर्मी में राहत मिल सके। इस आश्वासन पर समिति के सदस्यों ने उनका आभार व्यक्त किया। कौमी एकता कमेटी द्वारा लगातार किए जा रहे समाजहित के कार्यों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि संस्था केवल नाम नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर सेवा, समर्पण और एकता का सशक्त उदाहरण है। कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष असलम बाबा साहेब, कार्यवाहक अध्यक्ष देवराज डेहरिया, सचिव विनोद यादव, प्रवक्ता के.के. यादव, उपाध्यक्ष बरकत खान, सह सचिव शंकरलाल डेहरिया, कोषाध्यक्ष एड. राम राजेश डेहरिया, अकरम खान, फैयाज खान, जम्मू भाई सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी विशाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन चंदेल एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...