⚡ ब्रेकिंग News

अमेठी में वरिष्ठ भाजपा नेता की माता के तेरहवीं संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

अमेठी में वरिष्ठ भाजपा नेता की माता के तेरहवीं संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। विकासखंड शुकुल बाजार के पूरे रग्घू शुक्ल गांव में वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश चंद्र शुक्ला की पूज्य माताजी के तेरहवीं संस्कार का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, सादगी और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक हस्तियों और हजारों की संख्या में पहुंचे संभ्रांत नागरिकों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं तिलोई विधायक राजा मयंकेश्वर शरण सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि माता-पिता का स्नेह जीवन की अमूल्य धरोहर होता है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दिवंगत माताजी के जीवन को सरलता, संस्कार और समाजसेवा का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र, दयाशंकर यादव, राम प्रसाद मिश्रा, भवानी दत्त दीक्षित, मुन्ना सिंह, धर्मेश मिश्रा, उपमा सरोज, राकेश विक्रम सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।तेरहवीं संस्कार के दौरान विधिवत पूजा-पाठ एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। पूरा वातावरण श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत रहा। अंत में उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।ग्रामीणों के अनुसार, दिवंगत माताजी धार्मिक एवं समाजसेवी प्रवृत्ति की थीं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने उनके प्रति जनमानस के गहरे सम्मान को दर्शाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...