⚡ ब्रेकिंग News

जन कल्याण सेवा समिति ने गरीब बस्तियों में मनाई सेवा की होली, सैकड़ों जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान

जन कल्याण सेवा समिति ने गरीब बस्तियों में मनाई सेवा की होली, सैकड़ों जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान

केएमबी संवाददाता
सुल्तानपुर। रंगों के पावन पर्व होली को इस वर्ष जनपद में एक नई और प्रेरणादायी पहचान मिली,जब सुल्तानपुर की चर्चित सामाजिक संस्था जन कल्याण सेवा समिति ने उत्सव को सेवा,संवेदना और सामाजिक समरसता का माध्यम बना दिया।उन्होंने कई गांवों की विभिन्न गरीब बस्तियों में पहुंचकर बच्चों और जरूरतमंद परिवारों के साथ होली मनाई तथा उनके बीच खुशियों का वितरण किया। होली के अवसर पर संस्था अध्यक्ष अखिलेश सिंह पर्वत ने सैकड़ों बच्चों को मिठाइयाँ,रंग-बिरंगी पिचकारियाँ और नए कपड़े वितरित किए।उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कई बच्चों ने पहली बार नए वस्त्र पहनकर होली खेलने का अनुभव साझा किया, जिससे वातावरण भावुक और उत्सवमय हो गया। रंगों के साथ-साथ आत्मीयता और अपनत्व की भी बरसात होती दिखाई दी।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक ललित कुमार शुक्ला ने कहा कि त्योहारों की सार्थकता तभी है जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक भी खुशियां पहुंचें।उनका मानना है कि जरूरतमंदों के साथ समय बिताना और उनके साथ पर्व की अनुभूति साझा करना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने समाज के सक्षम वर्ग से भी अपील की कि वे आगे आकर ऐसे अवसरों पर जरूरतमंदों का साथ दें।
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में प्रेम, भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। लोगों का कहना था कि जब त्योहार सेवा और मानवीय मूल्यों के साथ मनाए जाते हैं, तभी उनका वास्तविक उद्देश्य पूर्ण होता है। होली के इस पावन अवसर पर गरीब बस्तियों में खुशियों के रंग भरकर अखिलेश सिंह पर्वत ने यह संदेश दिया कि सच्ची होली वही है, जहां मानवता के रंग सबसे गहरे हों और सेवा की भावना सबसे प्रबल।आज के इस कार्यक्रम में विनय दूबे मनीष साहू सतेंद्र पाल आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...