उत्तर प्रदेश गड्ढा मुक्त होने की पोल खोल रहा ग्राम पंचायत खरांवा का यह मार्ग
केएमबी विनय कमार
अमेठी। जिले के सिंहपुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खरांवा की ये सडक लगभग 20 सालो से बदहाल पड़ी है। यह सड़क सिंहवापुर, पूरे सूबेदार, पूरे भरथू, पूरे हिन्दू को जोड़ते हुए सीधा हैदरगढ सम्पर्क मार्ग मे मिलती है। एम्बुलेंस का आना भी बाधित है, स्कूली बच्चों के साधन ठीक से गावो तक नहीं पहुच पा रहे है। आम जनमानस का आने जाने मे बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी व भावी प्रधान मुकुल मिश्रा ने बताया कि उन्होंने जबसे इस सड़क को देखा है, ये एसे ही है और कई बार एक्सिडेंट के कारण कई लोगों की जान भी चली गई है। मुकुल मिश्रा ने बताया कि मेरा प्रयास जारी हैं, सरकार से अनुरोध है कि इस पर संज्ञान ले और सड़क को गड्ढा मुक्त करने का फरमान जारी करें।
Post a Comment