⚡ ब्रेकिंग News

सिवान में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो अपराधी घायल

सिवान में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो अपराधी घायल

केएमबी ब्यूरो मुकुल बरनवाल 
सिवान। जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें दो अपराधी घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बसंतपुर थाना क्षेत्र के लहती इलाके में दो संदिग्ध अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर बसंतपुर पुलिस और एसआईटी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान दोनों अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें दोनों अपराधियों के पैर में गोली लगी।
घायल अपराधियों की पहचान बरहड़िया थाना क्षेत्र निवासी रोहित शर्मा और रोहित कुमार उर्फ ऋषु के रूप में हुई है। दोनों को तत्काल सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है और उस पर सिवान पुलिस द्वारा 40 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और इलाके में सर्च ऑपरेशन भी जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...