पत्रकार को धमकाने वाला गिरफ्तार, मांगी माफी
तिलोई,अमेठी। थाना शिवरतनगंज अंतर्गत बीते दिनों एक दैनिक अखबार के पत्रकार के साथ गाली - गलौज और जान से मार देने का मामला प्रकाश में आया था।शिकायत कर्ता पत्रकार गंगा प्रसाद प्रजापति ने बीते 16 मार्च को शिवरतनगंज थाने में लिखित शिकायत पत्र दिया था जिसमें आरोप लगाया था कि तिवारी पुर मजरे टेढ़ई निवासी राम औतार पासी ने उनके मित्र जोगेंद्र गौतम और स्वयं को वीडियो के माध्यम से गाली-गलौज और जान से मार देने की धमकी मिली थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शिवरतनगंज थाना अध्यक्ष दया शंकर मिश्रा ने टीम गठित कर आरोपी राम औतार को पकड़ कर थाने लाने के लिए टीम को निर्देशित किया। आरोपी राम औतार ने लगातार पुलिस प्रशासन को एक हफ्ते तक गुमराह किया और प्रशासन की पकड़ से दूर रहा। मंगलवार की सुबह तकरीबन 7 बजे सूत्रों से ज्ञात हुआ कि आरोपी राम औतार घर पर ही मौजूद है। लोकेशन की पुष्टि होने पर शिवरतनगंज प्रशासन की टीम ने उसके घर पर दबिश डाली और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई। पीड़ित गंगा प्रसाद प्रजापति ने बताया कि थाने आने के बाद आरोपी राम औतार पासी ने अपनी गलती स्वीकार की और भविष्य में ऐसी गलती न करने का आश्वासन दिया। उसके बाद पत्रकार गंगा प्रसाद प्रजापति ने अपना बड़ा दिल दिखाते हुए राम औतार को माफ करके सुलहनामा लगा दिया और आरोपी राम औतार को हिदायत दी कि ऐसी गलती की पुनरावृति होने पर वह आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया अपनाएंगे।
Post a Comment