⚡ ब्रेकिंग News

अमेठी में नवनिर्माण के नौ वर्ष कार्यक्रम में उद्योग, रोजगार व स्वास्थ्य पर जोर

अमेठी में नवनिर्माण के नौ वर्ष कार्यक्रम में उद्योग, रोजगार व स्वास्थ्य पर जोर

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। गौरीगंज स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “नवनिर्माण के नौ वर्ष” थीम पर आधारित नौ दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।मेले में सूचना, स्वास्थ्य, महिला कल्याण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उद्योग, कृषि, समाज कल्याण, जल जीवन मिशन, बैंकिंग एवं कौशल विकास विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां लोगों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। सूचना विभाग की चित्र प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।कार्यक्रम के सातवें दिन “उद्योग, व्यापार एवं रोजगार दिवस” मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में उद्यमियों व व्यापारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय चौहान ने 10 उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर 144 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित किया गया, साथ ही 25 टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। कार्यक्रम में 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान का भी शुभारंभ किया गया, जिसके तहत जोखिम वाली आबादी की स्क्रीनिंग और उपचार की सुविधा सीएचसी व पीएचसी एवं आयुष्मान आरोग्य केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाएगी।जिलाधिकारी ने कहा कि मेले का उद्देश्य आमजन को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। साथ ही उन्होंने टीबी उन्मूलन में जनसहभागिता को बेहद जरूरी बताया और सभी से जागरूक रहने की अपील की।कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, संबंधित अधिकारी, उद्यमी, व्यापारी व बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...