नियमों का पालन न करने वालों गाड़ी का एमवी एक्ट में कटा चालान
देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में 16 अप्रैल 2026 को यातायात प्रभारी देवरिया गुलाब सिंह मय यातायात पुलिस देवरिया द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु शहर क्षेत्र में अभियान चलाकर बस स्टैंड, भटवलिया चौराहा, सुभाष चौक पर गाड़ी खड़ा कर सवारी भरने वाले बस, आटो व ई-रिक्शा तथा बिना हेलमेट एवं तीन सवारी बाइक से चलने वालो वाहनों के विरुद्ध एम वी एक्ट में चालान एवं सीज की कार्यवाही की गयी। साथ ही सुभाष चौक पर विशेष अभियान चलाकर स्कूल बसों को चेक किया गया एवं सीट बेल्ट ना लगाने वाले ड्राइवरों तथा काली फ़िल्म लगे वाहनों के विरुद्ध एम वी एक्ट मे चालान एवं सीज़ की कार्यवाही की गयी। इस प्रकार अभियान के दौरान यातायात पुलिस देवरिया द्वारा कुल 156 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा 05 वाहनों को सीज किया गया। कार्रवाई के माध्यम से यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाता है, दुर्घटनाओं की रोकथाम में मदद मिलती है, वाहन चालकों को यह संदेश दिया जाता है कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Post a Comment