सड़क हादसे में नवविवाहित पति की मौत, पत्नी की हालत नाजुक
अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के तिहैतनपुर गांव निवासी 22 वर्षीय दीपक कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग पर संग्रामपुर मोड़ के पास हुआ।
बताया जा रहा है कि दीपक कुमार अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक स्कूली छात्रा की साइकिल को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
परिजनों के अनुसार दीपक दो भाइयों में छोटे थे। उनकी शादी 12 अप्रैल को हुई थी और हाल ही में पत्नी का गौना हुआ था। शादी के कुछ ही दिनों बाद हुए इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
Post a Comment