⚡ ब्रेकिंग News

चौराखी मंदिर की बेशकीमती भूमि पर अखाड़ा परिषद के भूमाफियाओं की नजर, जबरन कर रहे हैं निर्माण

चौराखी मंदिर की बेशकीमती भूमि पर अखाड़ा परिषद के भूमाफियाओं की नजर, जबरन कर रहे हैं निर्माण 

केएमबी अरुण बेनीवाल 
हापुड़। स्वर्ग आश्रम रोड वार्ड नंबर 37 में स्थित चौराखी मंदिर की बेशकीमती जमीन पर अखाड़ा परिषद के भूमाफियाओं के द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर मंदिर परिसर में जबरन निर्माण कराया जा रहा है। अखाड़ा समिति द्वारा शक्तिपीठ चौराखी मंदिर पर अखाड़ा समिति एवं बाहरी व्यक्तियों द्वारा चौराखी मंदिर परिसर को अवैध रूप से घेर कर मंदिर पर कब्जा किया जा रहा है। चौराखी मंदिर परिसर के अंदर पूर्व से ही एक अखाड़ा है, अखाड़े में आने वाले पहलवान नंगे होकर घूमते रहते हैं, जिसके कारण प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं विशेषकर माताओं-बहनों को शर्मसार होना पड़ता है। ये पहलवान पितरों के स्थल पर ही स्नान करते हैं और अपने अंग वस्त्र को भी वहीं पर धोते हैं। इसमें मुख्य भूमिका वार्ड नंबर 37 के सभासद नितिन पाराशर की है जिनके द्वारा अखाड़ा परिषद को भड़काकर मंदिर परिसर में अवैध निर्माण कराया जा रहा है तथा सभासद द्वारा मंदिर परिसर में अपने लिए दुकान बनाने की भी तैयारी है। मंदिर के जिम्मेदार एवं क्षेत्र के सम्मानित लोगों का कहना है कि अखाड़ा परिषद के इन तथाकथित पहलवानों के अशोकनिया एवं असभ्य कृत्य से मंदिर की सुचिता एवं पवित्रता प्रभावित हो रही है, पुलिस अधीक्षक से की गई है कि इन लोगों को अवैध निर्माण करने से रोका जाए और उनके विरुद्ध मंदिर परिसर को अवैध रूप से अपने कब्जे में लेने के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और जिला प्रशासन से मंदिर के पुजारी ने यह भी निवेदन किया है कि अखाड़ा परिषद के तथाकथित पहलवान मंदिर परिसर में नंग-धडंग घूमते रहते हैं जिससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं विशेष कर महिलाओं को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। इसलिए इन पहलवानों के कृत्य पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है। पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय लोगों एवं प्रबुद्धजनों को आश्वस्त किया है कि ऐसे लोगों के साथ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन द्वारा मंदिर की सुचिता एवं पवित्रता को बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रभावी कार्रवाई की जाती है या अखाड़ा परिषद अपनी दबंगई में कामयाब होकर अवैध निर्माण करने में सफल हो जाती है बड़ा सवाल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...