⚡ ब्रेकिंग News

बिछुआ विकास खंड के शासकीय विद्यालय में ताला तोड़कर रिकॉर्ड से छेड़छाड़, पुलिस जांच में जुटी


बिछुआ विकास खंड के शासकीय विद्यालय में ताला तोड़कर रिकॉर्ड से छेड़छाड़, पुलिस जांच में जुटी

केएमबी ब्यूरो श्रावण कामड़े
छिंदवाड़ा। बिछुआ विकास खंड के अंतर्गत आने वाली एकीकृत माध्यमिक शाला डोला पाजंरा में अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्कूल का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करने तथा शासकीय रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। साथ ही विद्यालय परिसर में भी नुकसान पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा विद्यालय के प्राचार्य को फोन के माध्यम से दी गई। सूचना मिलते ही प्राचार्य तत्काल स्कूल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। विद्यालय में ताला टूटा हुआ पाया गया तथा अंदर रखे दस्तावेजों और सामग्री के साथ छेड़छाड़ किए जाने के संकेत मिले। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्राचार्य द्वारा तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। विद्यालय प्रशासन एवं ग्रामीणों ने इस घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...