⚡ ब्रेकिंग News

चिलौली में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस, इलाके में हड़कंप

चिलौली में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस, इलाके में हड़कंप

केएमबी खुर्शीद अहमद/आमिर अशरफ 
सिंहपुर अमेठी। जनपद के थाना क्षेत्र इन्हौना के चिलौली गांव में एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान शुभम कुमार कोरी (लगभग 22 वर्ष) पुत्र शिव कुमार कोरी के रूप में हुई है, जो सरनाम का पुरवा मजरे कोंची, थाना मोहनगंज का निवासी था।
जानकारी के अनुसार, शुभम बचपन से ही अपने मामा राम जीवन (पुत्र बरसाती) के घर चिलौली में रह रहा था।
ग्रामीणों ने चिलौली स्थित रानू तिवारी के बाग में आम के पेड़ से युवक का शव लटकता हुआ देखा। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिजनों को घटना की सूचना दी गई।सूचना मिलते ही इन्हौना थाना प्रभारी विवेक सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक की माता का नाम सुमित्रा देवी है और उसकी एक छोटी बहन चाहत थी। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...