⚡ ब्रेकिंग News

गौरी बाजार में सनसनीखेज हत्या: ढाबे पर युवक को मारी गई दो गोलियां, मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस

गौरी बाजार में सनसनीखेज हत्या: ढाबे पर युवक को मारी गई दो गोलियां, मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस

केएमबी मुकेश राव
देवरिया। जनपद के गौरी बाजार थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सोपरी गांव निवासी पप्पू यादव (38), पुत्र धारी यादव, की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि पप्पू यादव दो दिन पहले ही करीब छह माह बाद कमाकर अपने घर लौटा था और रविवार की रात वह वापस जाने के लिए घर से निकला था। रात लगभग 11:30 बजे जब वह राम अवतार ढाबा पर खाना खाने के लिए रुका, तभी पहले से पीछा कर रहे तीन युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ दो गोलियां चला दीं। गोली लगते ही पप्पू यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता धारी यादव ने गांव के ही पंचम गोंड, राहुल गोंड और मुलायम गोंड पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर, सीओ रुद्रपुर हरेराम यादव, थाना अध्यक्ष गौरी बाजार डॉ. महेंद्र कुमार व चौकी प्रभारी अजीत कुमार यादव मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिजीत और शंकर ने कहा की मौके पर हूं, आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...