⚡ ब्रेकिंग News

जनपदीय पुलिस के सभी थानों द्वारा बैंकों में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

जनपदीय पुलिस के सभी थानों द्वारा बैंकों में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

केएमबी ब्यूरो 
सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक चारू निगम के कुशल निर्देशन में जनपद में सुरक्षित वातावरण बनाए रखने तथा बैंक संबंधी अपराधों (टप्पेबाजी, लूट व चोरी) की रोकथाम हेतु समस्त थाना क्षेत्रों की पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बैंक परिसर और आसपास अनावश्यक रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा उनके पहचान पत्रों का सत्यापन किया गया। सुरक्षा उपकरणों की जांच: पुलिस बल द्वारा बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों, सायरन और अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यक्षमता को परखा गया। बैंक प्रबंधकों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने हेतु आवश्यक सुझाव दिए गए। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को कड़े निर्देश दिए गए। चेकिंग के दौरान संबंधित थाना प्रभारियों द्वारा बैंक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए गए- ड्यूटी के दौरान पूरी तरह सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करें। बैंक आने वाले ग्राहकों के साथ शालीनता से पेश आएं, लेकिन सुरक्षा मानकों के साथ कोई समझौता न करें। बैंक के प्रवेश और निकास द्वारों पर विशेष निगरानी रखें। "जनपद में जनमानस की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। बैंकों में नियमित चेकिंग के माध्यम से पुलिस अपराधियों में भय और आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...