⚡ ब्रेकिंग News

अम्बेडकर जयंती के दृष्टिगत एसपी ने कोतवाली नगर क्षेत्र के रूट मार्गों का किया निरीक्षण एवं दिए आवश्यक दिशा निर्देश

अम्बेडकर जयंती के दृष्टिगत एसपी ने कोतवाली नगर क्षेत्र के रूट मार्गों का किया निरीक्षण एवं दिए आवश्यक दिशा निर्देश

केएमबी ब्यूरो
आगामी डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, श्रीमती चारू निगम द्वारा आज थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के विभिन्न शोभायात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान महोदया ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा और संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए:
रूट क्लीयरेंस: शोभायात्रा मार्गों पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश।
सजग निगरानी: संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पैनी नजर रखने की हिदायत।
जन-संवाद: स्थानीय लोगों एवं आयोजन समितियों से समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर जोर।
पुलिस अधीक्षक महोदया ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। सुलतानपुर पुलिस पर्व को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण बनाने के लिए संकल्पित है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...