⚡ ब्रेकिंग News

बारात में विवाद के दौरान कैमरा संचालक को लगी गोली, हालत नाजुक

बारात में विवाद के दौरान कैमरा संचालक को लगी गोली, हालत नाजुक

केएमबी मुकुल बरनवाल 
सीवान। जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उसरी सारण गांव में बारात निकलने के दौरान मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने कैमरा संचालक नितिन कुमार कुशवाहा को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल नितिन कुमार कुशवाहा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहन गोपाल गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्त और ठोस कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...