⚡ ब्रेकिंग News

जिलाधिकारी ने जिरादेई व आन्दर प्रखंड कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने जिरादेई व आन्दर प्रखंड कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

केएमबी ब्यूरो मुकुल बरनवाल
सिवान: जिले के जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने बुधवार को जिरादेई और आन्दर प्रखंड कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने विभिन्न विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अभिलेखों के संधारण, कर्मचारियों की उपस्थिति, योजनाओं के क्रियान्वयन और आम जनता को मिलने वाली सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लाभुकों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
इसके साथ ही कार्यालयों में साफ-सफाई, रिकॉर्ड अपडेट रखने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। डीएम ने कहा कि आम लोगों की शिकायतों का त्वरित और संतोषजनक समाधान प्राथमिकता होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रखंडों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...