जंगल में लगी भीषण आग, प्रशासन की तत्परता से टली बड़ी घटना
सुलतानपुर। भदैया क्षेत्र के कुचमुछ गांव स्थित जंगल में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग तेजी से फैलती देख स्थानीय लोगों ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी। मौके पर उपजिलाधिकारी प्रीति जैन पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। उनके निर्देशन में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से शुरू कराया गया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से आसपास के खेतों और आबादी को बड़े नुकसान से बचा लिया गया।
Post a Comment