⚡ ब्रेकिंग News

तिलोई तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के बीच मारपीट, एक घायल, तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल

तिलोई तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के बीच मारपीट, एक घायल, तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल

केएमबी खुर्शीद अहमद
तिलोई,अमेठी। तिलोई तहसील परिसर में शुक्रवार को उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब दो अधिवक्ताओं के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नायब तहसीलदार कोर्ट के सामने शुरू हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिससे तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुरुआत में मौजूद अधिवक्ताओं ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत करा दिया था, लेकिन कुछ देर बाद विवाद फिर भड़क उठा और दोबारा हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।घटना में अधिवक्ता अश्वनी श्रीवास्तव घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आने की सूचना है। सूचना मिलते ही मोहनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अधिवक्ता को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था, जो सोमवार को मारपीट में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और तहसील परिसर में हुई इस घटना को लेकर अधिवक्ताओं में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...